भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, अगले कुछ घंटों में राजधानी का बदलेगा मौसम

Edited By vasudha,Updated: 12 Jun, 2020 01:32 PM

the capital will change weather in the next few hours

दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को गर्मी से राहत मिल सकती है।   मौसम विभाग ने हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ रहा...

नेशनल डेस्क: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को गर्मी से राहत मिल सकती है।   मौसम विभाग ने हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। 

PunjabKesari

क्षेत्रीय मौसम कार्यालयों ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है।

PunjabKesari

वहीं पंजाब और हरियाणा में, अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जबकि आगरा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया।PunjabKesariइस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण और कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!