असम: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, लगे कई गंभीर आरोप

Edited By vasudha,Updated: 11 Aug, 2018 12:18 PM

the case of rape against the union minister

असम पुलिस ने रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मंत्री पर 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगा है। वहीं गोहेन ने भी महिला और उसके परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई...

नेशनल डेस्क: असम पुलिस ने रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मंत्री पर 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगा है। वहीं गोहेन ने भी महिला और उसके परिवार के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। 

नगांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सबिता दास ने कहा कि नगांव थाने में शिकायत मिलने के बाद मंत्री के खिलाफ 2 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, कथित घटना सात से आठ महीने पुरानी है। गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री उसके घर जाते थे। उन्होंने कहा कि गोहेन ने महिला के घर पर कथित अपराध उस समय किया जब उसके पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। 

वहीं गोहेन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश बताया। उन्होंने कहा कि जब वह चुनाव लड़ते हैं तो ऐसे षडयंत्र रचे जाते हैं। 2011 और 2016 में भी चुनाव के दौरान उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए ​थे। मंत्री के ओएसडी संजीव गोस्वामी ने दावा किया कि महिला ने मुकदमा वापस ले लिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!