देश की अर्थव्यवस्था को केंद्र सरकार ने किया तहस नहस : आनंद शर्मा

Edited By shukdev,Updated: 01 Oct, 2019 08:35 PM

the central government destroyed the country s economy anand sharma

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में उप नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि देश जिस गति से आगे बढ़ रहा था, वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उतनी ही तेजी से पीछे हट रहा है। कांग्रेस ने कभी सपने में भी यह कल्पना नहीं कि थी कि देश की...

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में उप नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि देश जिस गति से आगे बढ़ रहा था, वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उतनी ही तेजी से पीछे हट रहा है। कांग्रेस ने कभी सपने में भी यह कल्पना नहीं कि थी कि देश की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो जायगी। शर्मा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देश की गिरती अर्थव्यवस्था के चिंतन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश की साख को धक्का लगा है। 

प्रधानमंत्री के गलत फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था तहस नहस हो गई है। इस मंदी से जल्द उभर पाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी और जी एस टी के गलत निर्णयों से देश की विकास दर पर बहुत बड़ी चोट पहुंची। देश में 90 प्रतिशत लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते थे, जिसका देश के उत्पादन में 45 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। आज वह बंद पड़े है। बड़े उद्योग ही नहीं छोटे छोटे उद्योग भी बन्द होने के कगार पर खड़े हो गए है। उत्पादन बन्द करना पड़ रहा है। इनमें जुड़े लाखों कामगारों को रोजीरोटी के लाले पड़ गए है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की कोई चिंता नहीं है। वह देश की अर्थव्यवस्था पर अपना मुंह तक नहीं खोलते। विदेश में जा कर देश का बहुत गुणगान करते हैं। प्रधानमंत्री झूठ बोलते है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भी देश में आर्थिक मंदी का एक दौर आया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी कुशलता से देश पर इसका कोई कुप्रभाव नही पड़ने दिया था। वर्तमान में सदन में उनके नेता मनमोहन सिंह ने देश में गिरती जीडीपी पर चिंता जताते हुए भाजपा नेताओं ने मजाक उड़ाया था। मनमोहन सिंह की वह चिंता आज देश के सामने है, भाजपा के इन नेताओं को अब देश को इसका जबाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने रिजर्व बैंक में रखे पैसे को भी निकाला लिया है। इसका मतलब साफ है कि देश में पैसा नहीं है। सरकार को कारोबारियों का जीएसटी का 10 लाख करोड़ से अधिक का देना है, जिसे वह नहीं दे पा रही है। अर्थतंत्र के सारे तंत्र तोड़े जा रहे है। देश के आगामी बजट में 9 हजार करोड़ का घाटा होने की संभावना है जो अर्थव्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होगा। 

शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में आज लोकतंत्र में तानाशाही चल रही हैं। मीडिया में केवल मोदी का प्रचार किया जाता है। मीडिया सच दिखाने से डरता है। प्रशासन पर अंकुश है। वह किसी भी गलत निर्णय का कोई विरोध नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि देश में इस बार पहली बार ऐसा चुनाव हुआ जिसमें 70 हजार करोड़ खर्च किए गए। इसमें 60 हजार करोड़ तो भाजपा ने ही खर्च किए। उनके पास इतना पैसा कहां से आ गया यह एक बड़ा प्रश्न है। इस बार का चुनाव मुद्दों पर नहीं भाजपा के कथित राष्ट्रवाद पर लड़ा गया। देश को अधिक देर तक न तो गुमराह किया जा सकता और न ही तानाशाही। समय आ रहा है देश के लोग इसे सत्ता से बाहर निकाल फेकेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!