थम गई आरे के पेड़ों की कटाई, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का देश ने किया स्वागत

Edited By vasudha,Updated: 07 Oct, 2019 03:24 PM

the country welcomed the court s decision on cutting trees in aarey

मुंबई में मेट्रो कोच खड़े करने के लिए शेड बनाने के लिहाज से यहां आरे कॉलोनी में और अधिक पेड़ काटने से अधिकारियों को रोकने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का देश ने दिल खोलकर स्वागत किया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी कांग्रेस तथा राकांपा के...

नेशनल डेस्क: मुंबई में मेट्रो कोच खड़े करने के लिए शेड बनाने के लिहाज से यहां आरे कॉलोनी में और अधिक पेड़ काटने से अधिकारियों को रोकने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का देश ने दिल खोलकर स्वागत किया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी कांग्रेस तथा राकांपा के नेताओं ने भी इसे बड़ा फैसला बताया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भाजपा नीत राज्य सरकार पर पेड़ काटने में जल्दबाजी करने तथा पर्यावरण कार्यकर्ताओं और आम जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया। 

PunjabKesari

मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने कार शेड बनाने के लिए शुक्रवार रात से पेड़ों की कटाई शुरू कर दी थी। इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई के इस हरे-भरे क्षेत्र में वृक्षों को गिराने की अनुमति देने के फैसले को चुनौती देने की कुछ गैर सरकारी संगठनों और कार्यकर्ताओं की चार याचिकाओं को खारिज कर दिया था। बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने ट्वीट किया कि आरे पर उच्चतम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। हालांकि उच्चतम न्यायालय में महाराष्ट्र सरकार की यह स्वीकारोक्ति चिंताजनक है कि जरूरी संख्या में पेड़ों की कटाई कर ली गयी है।

PunjabKesari

 

लोकसभा सदस्य ने कहा कि मैं पिछले सप्ताह रात में पेड़ों की कटाई शुरू करने के राज्य सरकार के फैसले की निंदा करती हूं। अंतिम निर्णय आया भी नहीं था लेकिन फिर भी सरकार ने पेड़ काटने में जल्दबाजी की।वहीं चव्हाण ने भी देवेंद्र फडणवीस नीत राज्य सरकार पर आरे में पेड़ों को कटाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश भाजपा-शिवसेना सरकार के चेहरे पर जोरदार तमाचा है जिसने आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम लोगों और कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने की कोशिश की।

PunjabKesari

सेंट जेवियर्स कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रमुख तथा शहर के काश फाउंडेशन में न्यासी प्रोफेसर अवकाश जाधव ने अदालत के फैसले का स्वागत किया और शुक्रवार की देर रात पेड़ों की कटाई के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की। आरे संरक्षण समूह के सदस्य तस्मीन शेख ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि एमएमआरसीएल ने हमेशा ढुलमुल तर्क पेश किये और हमने तार्किक रूप से उनका विरोध किया। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!