Edited By shukdev,Updated: 10 Jul, 2019 09:20 PM
अंतराष्ट्रीय आध्या श्रीविद्या ज्योतिष भूगोल एवं वास्तु प्राच्य विद्या पर्यावरण शोध संस्थान कंडाघाट, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के अध्यक्ष विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा शूर (एस्ट्रोजर्नलिस्ट जियोग्राफर) ने महेंद्र ...
कंडाघाट: अंतराष्ट्रीय आध्या श्रीविद्या ज्योतिष भूगोल एवं वास्तु प्राच्य विद्या पर्यावरण शोध संस्थान कंडाघाट, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के अध्यक्ष विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा शूर (एस्ट्रोजर्नलिस्ट जियोग्राफर) ने महेंद्र सिंह धोनी के ग्लब्ज विवाद पर बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम गलत मुहूर्त में विश्वकप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई थी और आगे भी ऐसे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।
विराट कोहली को पहले ही शनि की ढैया ने घेरा है। शास्त्रों में चंद्रमा की स्थिति यात्रा शुरू करने के पीछे नहीं होनी चाहिए, जबकि 22-23 मई को धनु में चंद्रमा पूर्व दिशा में था जबकि टीम पश्चिम दिशा को इंग्लैंड रवाना हुई और तिथि भी शास्त्रों में चतुर्थी रिक्ता मानी गई है, अत:हाथ खाली ही रखता है। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि भारतीय टीम को विश्वकप में और कठिनाइयां आने वाली हैं। अगर भारतीय टीम यहां से फाइनल में पहुंचती है तो एक चमत्कार ही होगा।