Edited By Monika Jamwal,Updated: 29 Dec, 2020 09:12 PM
धर्मार्थ ट्रस्ट एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को उत्तरवहनी, पुरमंडल में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
साम्बा : धर्मार्थ ट्रस्ट एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को उत्तरवहनी, पुरमंडल में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी सुरजीत सिंह सलाथिया, पुजारी अनिल कुमार ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उत्तरवहनी, पुरमंडल मंदिरों में काम करने वाले धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि क्षेत्र के इन मंदिरों को श्राइन बोर्ड के अधीन लाया जाए और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर बोर्ड गठित किया जाए। ताकि जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी करें ताकि हम लोगों की चल रही परेशानी हल हो सके।
सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि बहुत से कर्मचारियों को ट्रस्ट प्रबंधक ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। जब उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि मंदिरों में काम करने वाले पुजारी, कर्मचारियों को न्यूनतम निधार्रित वेतन किया जाए। ताकि हम लोगों का गुजारा हो सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार सरकार को अपनी मांगों का मेमोरेंडम दे चुके हैं। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि मंदिरों का एक श्राइन बोर्ड बनाया जाए जैसे माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड बनाया गया है।इस मौके पर उत्तरवहनी और पुरमंडल के मंदिरों में काम करने वाले पुजारी और अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान पवन कुमार, प्रीतम, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे।