‘प्राकृतिक खेती में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले किसानों को मिलेंगे 100 करोड़ रुपए ’

Edited By shukdev,Updated: 04 Oct, 2018 09:05 PM

the farmers who won the nobel prize in natural farming will get rs 100 crore

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि प्राकृतिक खेती में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले राज्य के किसानों को 100 करोड़ रुपए इनाम में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने समूचे राज्य में 2024 तक 100 प्रतिशत शून्य बजट वाली...

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि प्राकृतिक खेती में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले राज्य के किसानों को 100 करोड़ रुपए इनाम में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने समूचे राज्य में 2024 तक 100 प्रतिशत शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती (जैड बी एन एफ) हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने जैड बी एन एफ पर किसानों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल राज्य में पांच लाख किसानों ने इस विधि के तहत खेती अपनाई है। उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य अगले पांच साल में राज्य में सभी किसानों और समूची खेती योग्य भूमि (80 लाख हेक्टेयर) को जैड बी एन एफ में लाने का है। पांच साल में प्रत्येक गांव जैव गांव बन जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य राज्य में सभी 60 लाख किसानों को जैड बी एन एफ में लाने का है।’ उन्होंने कहा, ‘आंध्र प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती में दुनियाभर के लिए आदर्श बनने चाहिए। हमें इसमें नोबेल पुरस्कार जीतना चाहिए और जो भी जीतेगा, उसे 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।’ 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!