Sturgeon Supermoon 2022: भारत समेत दुनियाभर में दिखेगा साल का आखिरी 'सुपरमून', जानें क्यों है ये बेहद खास

Edited By Pardeep,Updated: 11 Aug, 2022 10:59 PM

the last  supermoon  of the year will be seen around the world including india

यदि आप पिछले महीने सुपरमून (Supermoon) देखने से चूक गए हैं, तो गुरुवार को दोबारा इसका दीदार होगा। 2022 के सबसे बड़े सुपरमून के बाद साल का चौथा और आखिरी सुपरमून 11 अगस्त को दिखाई देगा। इसे स्टर्जन मून भी कहा जाता

नेशनल डेस्कः यदि आप पिछले महीने सुपरमून (Supermoon) देखने से चूक गए हैं, तो गुरुवार को दोबारा इसका दीदार होगा। 2022 के सबसे बड़े सुपरमून के बाद साल का चौथा और आखिरी सुपरमून 11 अगस्त को दिखाई देगा। इसे स्टर्जन मून भी कहा जाता है। यह गुरुवार (11 अगस्त) को पूरी दुनिया में दिखाई देगा। इससे पहले दो सुपरमून देखे जा चुके हैं। उनके नाम थे स्ट्राबेरी मून और थंडर मून। 

स्टर्जन सुपरमून पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा। सुपरमून रात में लगभग 01:36 GMT पर चरम पर होगा। बुधवार से शुक्रवार तक चंद्रमा पूर्ण चमक और परिपूर्णता में दिखाई देगा। चंद्रमा में परिवर्तन बहुत धीमा होगा, जिससे यह पूर्णिमा की तरह दिखेगा। 

भारत में 12 अगस्त को दिखाई देखा सुपरमून
भारत में आखिरी सुपरमून 12 अगस्त को दिखेगा। भारत में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को बिना दूरबीन या उपकरण के सीधे अपनी आंखों से देख सकेंगे। अगस्त के महीने में दिखाई देने वाली पूर्णिमा को स्टर्जन मून कहा जाता है क्योंकि अगस्त के महीने में उत्तरी अमेरिका में स्टर्जन मछली पाई जाती है। 

स्टर्जन सुपरमून गुरुवार (11 अगस्त) की पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा। सुपरमून रात में लगभग 01:36 बजे GMT के आसपास अपने चरम पर यानी पूर्ण रूप में होगा। हालांकि, सुपरमून रात- बुधवार (10 अगस्त) और शुक्रवार (12 अगस्त) से पहले और बाद की रात में भी चंद्रमा लगभग अपनी चमक और पूर्णता में दिखाई देगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!