लोकतंत्र का महापर्वः दूसरे चरण का मतदान आज (पढ़ें 18 अप्रैल की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 18 Apr, 2019 04:57 AM

the legend of democracy second phase voting today

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होगा। पहले यह 97 सीटों पर प्रस्तावित था। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा वेल्लोर सीट पर मतदान रद्द करने और त्रिपुरा में एक लोकसभा सीट पर चुनाव...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होगा। पहले यह 97 सीटों पर प्रस्तावित था। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा वेल्लोर सीट पर मतदान रद्द करने और त्रिपुरा में एक लोकसभा सीट पर चुनाव पर हिंसा की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया। बता दें कि दूसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
PunjabKesari
तीन राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों में चार जनसभाएं करेंगे। वह सुबह साढ़े दस बजे गुजरात के अमरेली में, दोपहर 2 बजकर 45 मिनट को कर्नाटक के बगलकोट में, शाम बजकर 45 मिनट पर कर्नाटक के ही चिकोड़ी में जनसभा करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की दिन की अंतिन चुनावी रैली केरल के तिरुवनंतपुरम में रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगी।
PunjabKesari
अमित शाह दो राज्यों में करेंगे तीन जनसभाएं
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज दो राज्यों के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह सुबह साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़ के राजयगढ़ में म्यूसिपल ग्राउंड में चुनावी जनसभा करेंगे। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे बिलासपुर के तखतपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शाह आज महाराष्ट्र के जालना में शाम 5 बजे चुनावी मंच पर होंगे।
PunjabKesari
पूनम सिन्हा आज लखनऊ से करेंगी नामांकन
सिने स्टार और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आज लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वह यहां से केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह को गठबंधन की ओर से टक्कर देंगी। बता दें कि पूनम सिन्हा ने बुधवार को ही समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। वहीं, लखनऊ से कांग्रेस की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णण मैदान में हैं।
PunjabKesari
राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर
आंवला लोकसभा सीट की दातागंज विधानसभा क्षेत्र के कस्बा म्याऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय के साथ एसपीजी के अधिकारियों ने म्याऊ कस्बे की मुख्य रोड पर पुलिस चौकी के पास दो मैदान देखे। इनमें से किसी एक मैदान में राहुल गांधी जनसभा करेंगे। आज सुबह 11 बजे वह म्याऊ पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। 
PunjabKesari
खेल
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
PunjabKesari
फुटबाल : यू.ई.एफ.ए. चैम्पियंस लीग-2018/19
बास्केटबाल : एन.बी.ए. बास्केटबाल लीग-2018/19
टैनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स टैनिस टूर्नामैंट-2019



 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!