पांचवें आयुर्वेद दिवस का मुख्य विषय ‘कोविड-19 के लिए आयुर्वेद' होगा

Edited By Pardeep,Updated: 15 Oct, 2020 08:54 PM

the main theme of the fifth ayurveda day will be  ayurveda for covid 19

आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि इस साल ‘आयुर्वेद दिवस'' की मुख्य विषय कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयुर्वेद दिवस 2016 से हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन मनाया जाता है। इस साल यह 13 नवंबर को मनाया

नई दिल्लीः आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि इस साल ‘आयुर्वेद दिवस' की मुख्य विषय कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयुर्वेद दिवस 2016 से हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन मनाया जाता है। इस साल यह 13 नवंबर को मनाया जाएगा। आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद और उसके विशिष्ट उपचार तरीकों की शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। 

मंत्रालय ने कहा कि आयुर्वेद दिवस केवल समारोह या उत्सव नहीं बल्कि व्यवसाय और समाज के प्रति पुन: समर्पण का अवसर है। आयुष मंत्रालय ने पांचवें ‘आयुर्वेद दिवस' के मौके पर अनेक गतिविधियां आयोजित करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने बताया कि इस अवसर पर ‘कोविड-19 महामारी के लिए आयुर्वेद' विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। दुनियाभर के करीब डेढ़ लाख प्रतिभागी वेबिनार में भाग ले सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने विदेशों के दूतावासों और मिशनों से भी ‘आयुर्वेद दिवस' मनाने का अनुरोध किया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!