Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 May, 2026 01:00 PM

दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा अब हाई-टेक होने जा रही है। अगर आप डीटीसी (DTC) या क्लस्टर बसों में बिना टिकट यात्रा करती हैं तो सावधान हो जाएं। सरकार 1 जुलाई 2026 से पुरानी पेपर टिकट व्यवस्था को बंद कर रही है। इसके बाद मुफ्त...
Delhi Free Bus Travel : दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा अब हाई-टेक होने जा रही है। अगर आप डीटीसी (DTC) या क्लस्टर बसों में बिना टिकट यात्रा करती हैं तो सावधान हो जाएं। सरकार 1 जुलाई 2026 से पुरानी पेपर टिकट व्यवस्था को बंद कर रही है। इसके बाद मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' रखना अनिवार्य होगा।
जानें क्यों बदल रहा सिस्टम?
अभी तक महिलाओं को बस में कंडक्टर द्वारा गुलाबी रंग की कागज वाली टिकट (Pink Ticket) दी जाती थी। सरकार का मानना है कि इस नई डिजिटल व्यवस्था से कई फायदे होंगे। सरकार को पता चल सकेगा कि रोजाना कितनी महिलाएं बसों में सफर कर रही हैं। टिकटों की छपाई और वितरण में होने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सकेगा। बसों में भीड़ और रूट के हिसाब से बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 13 मई: जब गूंजी थी देश की पहली संसद, जानें आज के दिन का पूरा लेखा-जोखा
कैसे काम करेगा 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड'?
यह कार्ड दिल्ली के मौजूदा 'वन दिल्ली कार्ड' या मेट्रो कार्ड जैसा ही होगा। महिलाओं को बस में चढ़ते समय या कंडक्टर के पास मौजूद मशीन पर इस कार्ड को टैप करना होगा। हालांकि यह सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा लेकिन कार्ड के बिना यात्रा करने पर जुर्माना या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: BTS Net Worth: साउथ कोरिया का बीटीएस बैंड एक शो से कमा लेता है करोड़ों, जानें कितनी है इनकी Net Worth?
महिलाओं के लिए जरूरी तारीखें
योजना का नाम: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड।
अनिवार्य होने की तिथि: 1 जुलाई 2026।
कहां चलेगा: सभी डीटीसी और ऑरेंज (क्लस्टर) बसों में।
प्रशासन जल्द ही इन कार्डों को बनाने के लिए अलग-अलग बस डिपो, मेट्रो स्टेशनों और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण शुरू करेगा। महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपना कार्ड बनवा लें ताकि 1 जुलाई के बाद उन्हें सफर में कोई बाधा न आए।