Edited By Yaspal,Updated: 06 May, 2021 10:38 PM
देश में एक ओर जहां कोरोना महामारी से लोग त्रस्त हैं। वहीं, महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां बिना अनुमति के नागपुर से हैदराबाद की ओर जा रहे विमान को आपात स्थिति में मुंबई रूट पर भेजना पड़ा
नेशनल डेस्कः देश में एक ओर जहां कोरोना महामारी से लोग त्रस्त हैं। वहीं, महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां बिना अनुमति के नागपुर से हैदराबाद की ओर जा रहे विमान को आपात स्थिति में मुंबई रूट पर भेजना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर एंबुलेंस जो बिना अनुमति के एक मरीज और एक डॉक्टर के साथ नागपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही थी, तभी विमान का एक पहिया निकल गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में मुंबई रूट के लिए रवाना कर दिया गया।
ताजा जानकारी के मुताबिक यह विमान मुंबई में सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है। गनीमत रही कि मरीज, डॉक्टर और चालक दल सुरक्षित हैं।