देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, हाई अलर्ट जारी

Edited By vasudha,Updated: 18 May, 2018 12:22 PM

the threat of cyclonic storm in many states of the country

दिल्ली ए​नसीआर समेत देश के बई राज्यों में आंधी तूफान का खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान ( एमईटी ) विभाग ने चक्रवाती तूफान ''सागर'' को लेकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया है...

नेशनल डेस्क: दिल्ली ए​नसीआर समेत देश के बई राज्यों में आंधी तूफान का खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान ( एमईटी ) विभाग ने चक्रवाती तूफान 'सागर' को लेकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार इस बार तूफान तेजी से आएगा। यूपी के कई जिलों में अगले तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की भी संभावनाएं है। वहीं राजस्थान में भी धूल भरी आंधी आ सकती है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बिगड़ सकता है। 
PunjabKesari
राजधानी में एक दिन पहले ही राष्ट्रीय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बाद में बादल छाये रहने की संभावना है जिसके चलते शाम या रात तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
PunjabKesari
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। वीरवार शाम 71 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली थी। कल अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी शाम या रात में आंधी आएगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घटे रह सकती है। लिहाजा दिन में गर्मी परेशान करेगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!