भारत की दस ऐतिहासिक धरोहर को देखने का बढ़ाया गया समय, अब रात नौ बजे तक खुली रहेंगी

Edited By Yaspal,Updated: 29 Jul, 2019 07:32 PM

the time extended to see the ten historical heritage of india

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है। वर्तमान में, अधिकतर स्मारकों

नई दिल्लीः केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है। वर्तमान में, अधिकतर स्मारकों के द्वार शाम छह बजे तक आगंतुकों के लिए बंद हो जाते हैं।
PunjabKesari
वो ऐतिहासिक धरोहरें जिनका बढ़ाया गया समय 

  • दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग मकबरा
  • भुवनेश्वर में राजा रानी मंदिर
  • खजुराहो में दूल्हादेव मंदिर
  • कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली का मकबरा
  • कर्नाटक में पट्टडकल स्मारक समूह
  • कर्नाटक में गोल गुम्बद
  • महाराष्ट्र में मंदिरों का समूह (मार्कण्डा)
  • उत्तर प्रदेश (वाराणसी) में मान महल
  • गुजरात में रानी की वाव शामिल हैं।

PunjabKesari
मंत्री ने कहा कि समय में परिवर्तन तीन साल की अवधि के लिए प्रभावी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस सूची में शामिल कुछ स्थानों पर मंदिर हैं जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। लोग रात में भी मंदिर जाते हैं। इसलिए, इन स्थानों पर जाने का समय शाम छह बजे के बाद बढ़ाया गया है।''
PunjabKesari
इससे पहले राज्यों से आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए दो मंत्रालयों द्वारा गठित एक समिति ने इस तरह के 35 स्मारकों पर चर्चा की थी जिन्हें आम जनता के लिए रात दस बजे तक खुला रखे जाने का प्रस्ताव था।
PunjabKesari
समिति ने पहले चरण में इनमें से 10 धरोहरों में नया समय लागू करने और इसे रात नौ बजे तक करने का निर्णय लिया। वर्तमान में ऐतिहासिक धरोहर ताज महल का समय सूर्योदय (सुबह छह बजे) से सूर्यास्त (शाम साढ़े छह बजे तक) है लेकिन इस धरोहर को इस सूची में स्थान नहीं मिला है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!