महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, मेट्रो स्टेशन पर की आत्महत्या कोशिश

Edited By Yaspal,Updated: 02 Aug, 2019 12:41 AM

the woman accused the landlord of sexual harassment

दिल्ली में 31 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से मेट्रो ट्रेन की पटरी पर कूद आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया..

नई दिल्लीः दिल्ली में 31 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से मेट्रो ट्रेन की पटरी पर कूद आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने कहा कि करीब 11 बजे इंद्रलोक स्टेशन पर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ रेल की पटरी पर कूदने की कोशिश की। वह शायद अपने बच्चों के साथ अपना भी जान देना चाहती थी। उसका दस साल का लड़का और 12 साल की लड़की है। लेकिन लड़के ने अपनी मां से हाथ छुड़ाकर उसके इरादों के बारे में वहां सीआईएसएफ के एक जवान बता दिया।

अधिकारियों ने कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सु्रक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक टीम तुरंत वहां पहुंची और महिला को रोककर स्टेशन नियंत्रण कक्ष ले गई। महिला ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसका पति ऑस्ट्रेलिया में काम करता है और पति की गैर-मौजूदगी में मकान मालिक ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने कहा कि उसने मोती नगर पुलिस थाने में कथित यौन हमले के खिलाफ शिकायत दी लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उसने बच्चों के साथ अपनी भी जान देने का फैसला किया।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!