शादी की चल रही थी तैयारियाँ ,चोरों ने दिन-दहाड़े ताले तोड़ कर उड़ा लिए लाखों के गहने व नकदी

Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Feb, 2021 07:56 PM

theft case in jakh tarlokpur village of samba

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। विजयपुर पुलिस थाने के अधीन आते गांव तरलोकपुर में शुक्रवार दोपहर को चोरों ने दिन-दहाड़े एक घर से लाखों रूपए के गहने और नकदी चुरा ली।

साम्बा : जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। विजयपुर पुलिस थाने के अधीन आते गांव तरलोकपुर में शुक्रवार दोपहर को चोरों ने दिन-दहाड़े एक घर से लाखों रूपए के गहने और नकदी चुरा ली। यह घर पूर्व सैनिक रघुवीर सिंह का था, जहां अगले चंद सप्ताह के बाद इनके बेटे की शादी होने वाली थी। 

 बताया गया है कि खुद रघुवीर सिंह अपनी मेडिकल जांच के लिए जम्मू गए हुए थे और बेटा नौकरी पर गया था। रोजमर्रा का घरेलू काम निपटाने के बाद उनकी पत्नी सुषमा देवी मौहल्ले में ही किसी के घर चली गई। करीब एक डेढ़-घंटे बाद जब यह वापस लौटी तो देखा कि चोरों ने घर को बुरी तरह खंगाल डाला था। तमाम अलमारियाँ, ट्रंक, बैड आदि खुले थे और सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था। बेखौफ चोरों ने बिना किसी डर के पूरे इम्तीनान से घर के एक-एक कोने की तलाशी ली थी और पर्स तक को खंगाला था। यह दृश्य देखते ही इस महिला ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को भी वारदात की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा व मुआयना किया।

 

घर के लोगों ने बताया कि शादी की तैयारियों के चलते घर में करीब 32 तोले वजनी सोने के गहने जबकि 10 तोले से अधिक की चांदी के गहने थे, जो चोरी हो गए हैं। इसके अलावा अलमारी में रखे करीब एक लाख रूपए भी चोर ले गए। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!