ब्रिटिश PM शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में पहनेंगी  खादी

Edited By Tanuja,Updated: 01 Nov, 2018 11:57 AM

theresa may to wear khadi poppy to honour indian soldiers

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थरेसा मे ने  कहा है कि प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में वह संसद के अन्य सदस्यों की ही तरह खादी की पॉपी पहनेंगी। ''पॉपी अपील'' युद्ध में लड़े सैनिकों के लिए कोष जुटाने का एक वार्षिक अभियान है...

लंदनः  ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थरेसा मे ने  कहा है कि प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में वह संसद के अन्य सदस्यों की ही तरह खादी की पॉपी पहनेंगी। 'पॉपी अपील' युद्ध में लड़े सैनिकों के लिए कोष जुटाने का एक वार्षिक अभियान है, जो 11 नवंबर को आर्मीस्टिस डे से पहले तक चलाया जाता है। 

बता दें कि 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध खत्म हो गया था और देशभर में राजनीति से जुड़े लोगों एवं अन्य ने युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कपड़े से बनी पॉपी पहनी थी। हॉऊस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य एवं भारतीय मूल के जीतेश गढ़िया और रॉयल ब्रिटिश लीजन ने युद्ध में अविभाजित भारत के योगदान की याद दिलाने के प्रतीक के तौर पर इस साल पहली बार खादी की पॉपी बनाई है। 

बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री ने कहा, 'अविभाजित भारत के 74,000 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया, उनमें से 11 को कई महाद्वीपों में युद्ध में अहम भूमिका निभाने और उत्कृष्ट स्तर की बहादुरी दिखाने के लिए विक्टोरिया क्रॉस दिया गया।' 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!