ये हैं भारत के 258 दुश्मन, NIA ने जारी की सूची

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Oct, 2018 04:37 PM

these are the 258 foes of india the list released by nia

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के दुश्मनों की एक लिस्ट जारी की और बताया कि इनमें से अधिकतर आतंकी पाकिस्तान के हैं। सूची में करीब 258 लोगों के नाम हैं। इसमें मुंबई हमले की साजिश रचने वाला हाफिज सईद का नाम भी शामिल है।

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के दुश्मनों की एक लिस्ट जारी की और बताया कि इनमें से अधिकतर आतंकी पाकिस्तान के हैं। सूची में करीब 258 लोगों के नाम हैं। इसमें मुंबई हमले की साजिश रचने वाला हाफिज सईद का नाम भी शामिल है। वहीं एनआईए ने आम जनता की भगौड़ों का पता लगाने के लिए मदद मांगी है। एनआईए ने अपने ट्विटर अकाऊंट से एक ट्वीट किया करके लोगों से अपील की कि देश के भगोड़ों को पकड़ने के लिए आपकी मदद की जरूरत है। अगर किसी के पास इनको लेकर कोई जानकारी है तो वे 011-24368800 पर कॉल करें या फिर  help.nia@gov.in पर मेल करें।
 

एनआईए ने कहा कि जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एजेंसी ने अपील की कि भारत को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करें। साथ ही NIA आतंकियों की सूची देखने के लिए एक लिंक भी दिया है। आतंकियों की इस लिस्ट में करीब 15 महिलाएं भी शामिल हैं। NIA ने लिस्ट को दो भागों में बांटा है। पहली सूची में उनके नाम शामिल हैं जिनके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दूसरी सूची में वो आतंकी शामिल हैं जिन पर एनआईए ने इनाम घोषित किया हुआ है। इस सूची में कश्मीरी आतंकियों के अलावा नागा और नक्सल उग्रवादियों भी शामिल हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!