दुनियाभर में लॉकडाउन तोड़ने पर ये हैं इन देशों के नियम, देखे लिस्ट

Edited By Chandan,Updated: 04 Apr, 2020 07:50 PM

these are the rules of these countries in lockdown breaks see list

दुनियाभर के 90 देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। जबकि दुनियाभर के 180 देशों में स्कूल और कॉलेज बंद किए गये हैं। जबकि दुनियाभर में कोरोना से 87% से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। अब तक मिली मीडिया खबरों के मुताबिक दुनियाभर के 90 देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। जबकि दुनियाभर के 180 देशों में स्कूल और कॉलेज बंद किए गये हैं। जबकि दुनियाभर में कोरोना से 87%  से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में लोग कोरोना से जुड़े नियमों और लॉकडाउन को तोड़ रहे हैं। भारत में भी लॉकडाउन तोड़ने के कई मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ 2 साल की सजा और जुर्माने का ऐलान भी किया है। लेकिन क्या पूरी दुनिया में भी कोरोना के नियमों और लॉकडाउन को तोड़ने पर सजा का प्रावधान है? आईए जानते हैं।  

यहां महंगी है सजा
इटली में लॉकडाउन तोड़ने की सजा काफी महंगी है। यहां बाहर निकलने पर 2।5 लाख और इटली के लोम्बार्डी में 4 लाख रु। का जुर्माना है। वहीं हांगकांग में क्वारेंटाइन का नियम तोड़ने पर 2।5 लाख जुर्माना या 6 माह जेल होने का नियम है। सऊदी अरब में बीमारी छिपाने और ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रु। के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह दुनिया में कोरोना से जुड़े नियमों को तोड़ने पर दी जाने वाली सबसे महंगी सजा है। वहीँ, ऑस्ट्रेलिया की कुछ जगहों पर नियमों को तोड़ने पर 23 लाख रु। जुर्माने चुकाने का प्रावधान है।

यहां है सजा का कानून
कोरोना के कहर को देखते हुए रूस की संसद ने एंटी वायरस एक्ट को मंजूरी दी है। इसमें क्वारेंटाइन के नियमों को तोड़ने पर 7 साल की सजा सुनाने का प्रावधान। वहीं मैक्सिको के युकाटन में कोरोना बीमारी छिपाने पर 3 साल की सजा दी जाएगी।

नियम तोड़ने पर मारने का आदेश
कोरोना के खतरे को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते अपनी जनता के लिए काफी कड़े हुए हैं। उन्होंने क्वांरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका में बाहर निकलने वालों पर पुलिस रबर की गोली चला रही है।

यहां है होता है मेल-फिमेल डे  
पनामा में घर से बाहर निकलने के लिए महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग दिन रखें गये हैं।
 महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं। जबकि बाकि दिन पुरुष घर के बाहर निकल सकते हैं। इतना ही नहीं पनामा में वॉलंटियर घर पर ही खाना पहुंचा रहे हैं।

अफवाह फैलाने पर जुर्माना
इन सबसे अलग पेरू में कोरोना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले को जुर्माना भरना पड़ता है। दरअसल, पेरू में कोरोना के लिए एक हॉटलाइन बनाई गई है। इस हॉटलाइन परअगर कोई झूठी सूचना डेटा है तो उस पर 45 हजार जुर्माने की सजा का प्रवाधान किया है। वहीँ, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में अफवाह फैलाने पर गिरफ्तारी की गई है, जिसमें अब तक 1200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आईडी नंबर से मिल रही परमिशन
लोगों की पहचान करने और उन पर आसानी से शिकंजा कसने के लिए कोलंबिया के कुछ कस्बों में नेशनल आईडी के नंबर के आधार पर लॉकडाउन में निकलने की मंजूरी मिली हुई है। जिनकी आईडी नंबर 0,4,7 पर खत्म होता है, वे सोमवार को निकल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इससे किसी अप्रिय घटना होने पर व्यक्ति की जांच आसानी से हो सकेगी।

मास्क लगाना अनिवार्य
कोरोना से बचने के लिए सबसे ज्यादा उपाय किए जा रहे हैं। कई देशों में मास्क पहनने से ज्यादा सामाजिक दूरी जो ज्यादा महत्व दिया जा रहा है तो वहीँ, ऑस्ट्रिया,चेक गणराज्य, स्लोवाकिया ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। चेक गणराज्य सरकार ने कहा कि आप भले ही बिना कपड़ों के घूमें लेकिन मास्क जरूर लगाएं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!