येदियुरप्पा के बाद अब किसके सिर सजेगा कर्नाटक का ताज ?CM पद की दौड़ में ये चार नाम आगे

Edited By vasudha,Updated: 27 Jul, 2021 08:01 AM

these four names are ahead in the race for the post of cm of karnataka

बी एस येदियुरप्पा द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद  कर्नाटक के  नए मुख्यमंत्री  के चयन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा...

नेशनल डेस्क:  बी एस येदियुरप्पा द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद  कर्नाटक के  नए मुख्यमंत्री  के चयन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि निर्णय पार्टी के संसदीय बोर्ड और विधायक दल पर छोड़ दिया गया है।

PunjabKesari
पार्टी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाजपा कर्नाटक विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हो सकते हैं, जहां नए मुख्यमंत्री का फैसला किया जाएगा। येदियुरप्पा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री प्रह्ललाद जोशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, राष्ट्रीय आयोजन सचिव बी एल संतोष और राज्य विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं। गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण के नाम भी चर्चा में हैं।

PunjabKesari

बी एस येदियुरप्पा ने इस्तीफा देते हुए दो वर्षों को ‘‘अग्नि परीक्षा’’करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरुआती दिनों में मंत्रिमंडल के बिना प्रशासन चलाना पड़ा और इसके बाद राज्य को विनाशकारी बाढ़ और कोरोना वायरस समेत कई समस्याएं झेलनी पड़ीं। येदियुरप्पा (78) ने राजभवन में गहलोत को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है और उन्होंने ‘‘स्वेच्छा से’’ इस्तीफा दिया है।

PunjabKesari

दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले येदियुरप्पा ने चार बार राज्य का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में शत-प्रतिशत बने रहेंगे और कल से ही भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि  किसी भी कारण से राजनीतिक सेवानिवृत्ति का कोई सवाल ही नहीं है, मैं कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ हूं।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!