ये हैं असली हीरो जो संभाल रहे मुंबई को, सचिन ने भी कहा hats off you

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 04:02 PM

these heroes are handling to mumbai

मुंबई एवं इससे सटी नवी मुंबई तथा ठाणे क्षेत्रों में आज भारी बारिश के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई और निचले इलाकों में जलमग्न सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए।

मुंबई: मुंबई एवं इससे सटी नवी मुंबई तथा ठाणे क्षेत्रों में आज भारी बारिश के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई और निचले इलाकों में जलमग्न सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते पूर्वी एवं पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, सायन-पनवेल राजमार्ग और एलबीएस मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है।

इस सबके बीच मुंबई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस लगातार शहर को संभाल रहे हैं और लोगों से अपने घरों से न निकलने की अपील कर रहे हैं। जहां लोग पानी में फंसे हैं उनकी भी वे तत्काल मदद कर रहे हैं। इन्हीं हीरोज की वजह से लोग अपने घरों में सुरक्षित पहुंच रहे हैं।

 

 

मुंबई पुलिस की एडवाइजरी-हमें कॉल या ट्वीट करें
मुंबई में पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश से रास्ते जाम हैं और लोकल के कई रूट ठप्प हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी एडवाइजारी जारी की है ताकि लोग मुसीबत में फंसने पर उससे मदद ले सकें। मुंबई पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया कि अगर कोई सड़क पर या किसी भी जगह फंस जाए तो तुरंत 100 नंबर पर फोन करें ताकि उन्हें समय पर निकाला जा सके। पुलिस ने कहा कि अगर लोग फोन करने की स्थिति में न हों तो मुंबई पुलिस को ट्वीट करके भी मदद मांग सकते हैं।
 

सचिन तेंदुलकर का पुलिस वालों को सलाम
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी लोगों से बारिश की वजह से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लगातार लोगों की मदद कर रही मुंबई पुलिस को भी सलाम किया है। पुलिस बारिश में भी लोगों की मदद के लिए भागदौड़ कर रही है ताकि सभी सुरक्षित अपने घरों को पहुंच सकें।

वहीं यहां हाईटाइड की आशंका है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन दल, बीएमसी कंट्रोल रूम अलर्ट पर है। मुंबई में इस भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में पानी घुस गया है। शहर के प्रसिद्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन और केईएम अस्पताल में भी पानी भर गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!