जब लोगो  के हाथ लगा चोर तो पूरी रात इस तरह से दी सजा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Jan, 2019 03:17 PM

thief beaten by locals in jammu

शहर के मार्बल मार्केट इलाके में लोगों ने एक चोर को पकड़ कर पूरी रात पेड़ से बांधकर रखा और हैरानी की बात यह रही कि रात भर पुलिस को इस घटना के बारे में पता नहीं चला।

 जम्मू:  शहर के मार्बल मार्केट इलाके में लोगों ने एक चोर को पकड़ कर पूरी रात पेड़ से बांधकर रखा और हैरानी की बात यह रही कि रात भर पुलिस को इस घटना के बारे में पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार एक चोर अपने कुछ साथियों को लेकर मार्बल मार्केट इलाके में स्थित एक प्रवासी श्रमिक के खोखे में घुस गया। चोर खोखे के भीतर सामान को बटोरने में लगे हुए थे इसी बीच खोके का मालिक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गया और उसे पकड़ लिया।


उसने जानकारी दी कि उसे खोखे के भीतर कुछ हलचल देख संदेह हुआ और जब भीतर जाकर देखा तो अंदर चोर सामान खंगाल रहे थे। अशोक कुमार ने एक चोर को दबोच लिया लेकिन बाकी के चोर फरार होने में कामयाब हो गए। अशोक कुमार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचित किया और  चोर को पकडक़र पेड़ से बांध दिया, इसके बाद स्थानीय लोगों ने  खुद ही उसकी पिटाई कर दी। सुबह जाकर पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में लिया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!