केदारनाथ में आपदा जैसे हालात, उफान पर मंदाकिनी

Edited By shukdev,Updated: 30 Jul, 2018 12:55 AM

things like disaster in kedarnath mandakini on the boom

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में गरुड़चट्टी को जोडऩे वाला पैदल पुल मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में डूब गया है और नदी पार फंसे मजदूर जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे मंदाकिनी नदी को पार करने पर मजबूर हैं। शनिवार से मजदूरों को रस्सी के सहारे ही भोजन और...

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में गरुड़चट्टी को जोडऩे वाला पैदल पुल मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में डूब गया है और नदी पार फंसे मजदूर जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे मंदाकिनी नदी को पार करने पर मजबूर हैं। शनिवार से मजदूरों को रस्सी के सहारे ही भोजन और पानी भी भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम में 16-17 जून वर्ष 2013 की आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पिछले दो दिनों से केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी विकराल रूप लेकर बह रही है जिससे केदारनाथ धाम में हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं।
PunjabKesari
गरुड़चट्टी में इन दिनों चल रहा है पुननिमार्ण कार्य
केदारनाथ धाम के गरुड़चट्टी में इन दिनों पुननिर्माण कार्य चल रहे हैं। कई मजदूर गरुड़चटटी में पुननिर्माण कार्य में लगे हैं। भारी बारिश के कारण गरुड़चट्टी को जोडऩे वाला पैदल पुल मंदाकिनी नदी के उफान में क्षतिग्रस्त होने के साथ ही डूब गया है जिसके कारण मजदूर नदी के उस पार ही फंस गए हैं। मजदूरों के सामने अब खाने का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में अब मजदूर उफान पर आई मंदाकिनी नदी को रस्सी के सहारे जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं।  इसके साथ ही रस्सी के सहारे केदारनाथ धाम में मजदूरों के लिए खाना भी पहुंचाया जा रहा है।
PunjabKesari
लड़कियां पहुंचा रही हैं गरुड़चट्टी में राहत सामग्री
नदी के उस पार कई मजदूर एवं साधु संत फंसे हैं। केदारनाथ में गरुड़चट्टी को जाने वाले पैदल पुल के मंदाकिनी नदी में डूब जाने से दूसरी ओर राहत सामग्री पहुंचाने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की लड़कियां सबसे आगे हैं। रस्सी के सहारे उफनदी मंदाकिनी के ऊपर से गरुड़चट्टी की ओर राहत सामग्री पहुंचाने का काम लड़कियां कर रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बिना किसी डर और खौफ के ये लड़कियां आसानी से रस्सी के सहारे नदी को पार कर रही हैं। नदी पार फंसे मजदूरों को रस्सी के सहारे खाना भेजा जा रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!