इस कंपनी ने कंधा देने से लेकर अस्थि विसर्जन तक की ली जिम्मेदारी, इतना आएगा खर्च

Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 Nov, 2022 12:26 AM

this company took responsibility from shoulder to bone immersion

दिल्ली में ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है, इसमें देश-विदेश के स्टार्टअप्स और व्यापारी हिस्सा ले रहे है।

नेशनल डेस्क : दिल्ली में ट्रेड फेयर का आयोजन हो रहा है, इसमें देश-विदेश के स्टार्टअप्स और व्यापारी हिस्सा ले रहे है। ट्रेड फेयर में एक ऐसा स्टाल देखने को मिला,जिसे लोग देखकर भौचक्के रह गए और कहने लगे हे भगवान! बस अब यही देखना बाकी था। दरअसल, ट्रेड फेयर में एक स्टार्टअप्स की स्टाल लगी है, जिसका नाम है सुखांत फ्यूनरल। जैसा कि आपको नाम से ही स्पष्ट हो रहा है, यह ग्राहकों को अंतिम संस्कार की सेवाएं देते है। इस स्टाल में एक खाली अर्थी सजाकर रखी हुई है।

इस स्टाल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुखांत फ्यूनरल की साइट पर सर्विसेज वाले टैब में तीन विकल्प हैं। प्री-प्लान मोक्ष, अतिम संस्कार सेवा और अदर सर्विसेज। प्री-प्लान मोक्ष सेवा में आप अपनी अंतिम यात्रा एडवांस में प्लान कर सकते हैं। इसमें सिल्वर प्लान की कीमत 37,700 रुपये है।

अस्थि विसर्जन की भी जिम्मेदारी कंपनी की

कंपनी अंतिम संस्कार करने के साथ-साथ अस्थि विसर्जन करने का भी काम करती है। जो लोग अर्थी को कंधा देते है और पंडित-नाई की भी जिम्मेदारी कंपनी की है। यही नहीं, आप अंतिम संस्कार की प्री-बुकिंग भी करा सकते हैं। यानी ग्राहक मृत्यु से पहले ही स्वयं अपने अंतिम संस्कार की बुकिंग करा सकता है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!