Edited By Pardeep,Updated: 26 Jun, 2022 10:46 PM
पुणे की प्रीति मस्के ने अल्ट्रा साइकिलिंग विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह लेह से मनाली तक 55 घंटे 13 मिनट में अकेले साइकिल चलाने वाली पहली महिला बन गई। अधिकारियों ने दावा किया कि दो बच्चों की मां प्रीति ने 480 किमी की दूरी तय
लेहः पुणे की प्रीति मस्के ने अल्ट्रा साइकिलिंग विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया, वह लेह से मनाली तक 55 घंटे 13 मिनट में अकेले साइकिल चलाने वाली पहली महिला बन गई। अधिकारियों ने दावा किया कि दो बच्चों की मां प्रीति ने 480 किमी की दूरी तय कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की जरूरी शर्त पूरी की।
उन्होंने कहा कि 45 साल की प्रीति के नाम ‘गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल' पर सबसे तेज साइकिल चलाने वाली महिला बनने का रिकॉर्ड है जिसकी दूरी 6,000 किमी है। प्रीति ने 22 जून को राइड शुरू की थी।