Edited By Anil dev,Updated: 28 Mar, 2020 10:20 AM
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है।
मुंबई: कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है। सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में 21 दिनों के लॉकडान की घोषणा की है। लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में कुछ परिवार जरूरतमंद लोगों की मदद करके मिसाल कायम कर रहे हैं।
800 जरूरतमंद लोगों को खिलाते हैं खाना
इन्हीं में एक हैं मुंबई का मुस्लिम परिवार, जो कि हर दिन भोजन तैयार करता है और 800 जरूरतमंद लोगों को खिलाता है। परिवार के सदस्य इब्राहिम मोतीवाला ने कहा, "कई मजदूर यहां फंसे हुए हैं, जिन्हें भोजन तक नसीब नहीं हो पा रहा। अगर खुदा ने हमें इस लायक बनाया है कि ऐसे लोगों की मदद कर सकें, तो हमें यह करना चाहिए। हम एक बार में करीब 800 लोगों के लिए खाना तैयार करते हैं।"
घरों में बंद हैं लोग
कोरोना वायरस ने जिंदगी को लगभग थाम- सा दिया है, लोग घरों में बंद हैं। देशभर में फैक्ट्रियां बंद हैं, रोजगार ठप्प हो गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेल और हवाई सफर सब बंद है। कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है। अब तक 21,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए 200 करोड़ से अधिक लोगों को उनके घरों में ‘कैद’ कर दिया गया है। यानी दुनिया की 20 फीसदी आबादी घरों में रहने को मजबूर है। सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।