इस शख्स ने तिरंगे के लिए बेच डाला अपना घर

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 May, 2019 01:09 PM

this person sold his house for the tricolor

भारतीय भले ही किसी भी देश में रहें लेकिन जब तिरंगा सामने होता है तो उनके अंदर सम्मान के भाव अपने आप उभर आते हैं क्योंकि तिरंगे की शान ही ऐसी है। पर क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी शख्स ने तिरंगे के लिए अपना घर तक बेच डाला।

हैदराबाद: भारतीय भले ही किसी भी देश में रहें लेकिन जब तिरंगा सामने होता है तो उनके अंदर सम्मान के भाव अपने आप उभर आते हैं क्योंकि तिरंगे की शान ही ऐसी है। पर क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी शख्स ने तिरंगे के लिए अपना घर तक बेच डाला। जी हां, देश में ऐसा भी शख्स है जिसने तिरंगे के लिए अपना सबकुछ बेच डाला। इस शख्स का नाम है आर. सत्यनारायण। सत्यनारायण पेशे से बुनकर है। वह कुछ अलग तरीके का तिरंगा तैयार करना चाहते थे। वह ऐसा तिरंगा तैयार करना चाहते थे जो बिना सिलाई और जोड़ के सिर्फ एक सिंगल कपड़े से तैयार हो। सत्यनारायण को अपना सपना पूरा करने के लिए करीब साढ़े 6 लाख रुपए की जरूरत थी। इन रुपयों का इंतजाम करने के लिए उन्होंने अपना घर बेच दिया।

PunjabKesari

इस तिरंगे को लालकिले पर फहराना चाहते हैं सत्यनारायण
सत्यनारायण को यह तिरंगा तैयार करने में तकरीबन चार साल लगे। 8 फीट गुणा 12 फीट का तिरंगा तैयार करने के अपने अनूठे अनुभव पर उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना था। उन्होंने दावा किया कि अभी तक सिंगल कपड़े पर तैयार एक भी तिरंगा नहीं है। उन्होंनेबताया कि सभी तिरंगों को केसरिया, सफेद और हरे कपड़ों को आपस में सिलकर तैयार किया जाता है। सत्यनारायण ने कहा कि अब उनकी इच्छा है कि यह तिरंगा लाल किले पर फहराया जाए। उन्होंने बताया कि ऐसा तिरंगा तैयार करने की प्रेरणा उनको 'लिटिल इंडियंस' नाम की शॉर्ट फिल्म से मिला, जिसमें ऐक्टर तिरंगे के तीनों रंगों को एकसाथ ही सिलकर तैयार करता है।
PunjabKesari
पीएम मोदी को सौंपा तिरंगा
सत्यनारायण ने यह खास तिरंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी विशाखापत्तनम रैली के दौरान सौंपा था, हालांकि उनको इस तिरंगे की विशेषता को पीएम को बताने का मौका नहीं मिल सका।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!