यह है गुजरात की 'बैट वुमेन', 400 चमगादड़ों को बनाया अपना परिवार

Edited By vasudha,Updated: 25 May, 2018 06:41 PM

this woman lives with 400 bat

केरल से शुरू हुए निपाह वायरस का खौफ पूरे भारत में है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है...

नेशनल डेस्क: केरल से शुरू हुए निपाह वायरस का खौफ पूरे भारत में है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं इसी बीच एक बुजुर्ग महिला ने चमगादड़ों को अपना परिवार बना लिया है और वह उनके साथ बेफिक्र होकर रहती है। अहमदाबाद से करीब 50 किमी दूर स्थित राजपुर गांव की शांताबेन प्रजापति अपने घर में 400 चमगादड़ों के साथ रहती है। जिनकी कहानी सुन हर कोई हैरान रह जाता है। 
PunjabKesari
प्रजापति के इस शौक की वजह से गांव वाले उन्हे चमचिड़ियावाला बा (चमगादड़ों के साथ रहने वाली दादी) नाम से बुलाते हैं। शांताबेन का कहना है कि उन्होंने निपाह वायरस के बारे में सुना है लेकिन उन्हे कोई डर नहीं है। उन्होंने बताया कि वह चमगादड़ों के साथ एक दशक से रह रही हैं, यह उनका परिवार हैं। जब वह घर के आंगन में खाना बनाते हैं या सोने जाती हैं तो ये चमगादड़ अपना वंश बढ़ाते हैं, इससे इनकी संख्या बढ़ती जाती है। उनके घर की सभी दिवारों में चमगादड़ चिपकी हुई दिखाई देती हैं। 

PunjabKesari
प्रजापति ने बताया कि एक दशक पहले चमगादड़ों के झुंड ने उनके घर की दिवार पर अपना घर बना लिया था। उस समय व​ह काफी डर गई थी। क्योंकि विशेषज्ञों द्वारा इन चमगादड़ों की पहचान लंबी पूंछ वाले जंतु के तौर पर की गई है जो रात में उड़ते हैं और सुबह वापस अपने घर आ जाते हैं। इस छोटे से समूह ने उनके पूरे घर को अपना बना लिया है। शांताबेन अपने घर में अकेले इन चमगादड़ों के साथ रहती हैं। वह बदबू से निजात पाने के लिए दिन में दो बार नीम और कपूर जलाया करती हैं और एक बाल्टी भरकर लीद इकट्ठा करती हैं। उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के कुछ घरों में भी चमगादड़ रहते हैं लेकिन उन्होंने वायरस के डर से उनसे निजात पा ली है। लेकिन शांताबेन ऐसा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि वह अपनी मौत तक उन्हें खुद से अलग नहीं करेंगी। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!