CM बीरेन बोले- मणिपुर लौट रहे जो लोग आइसोलेशन में नहीं रहेंगे, उन्हें भेजा जाएगा जेल

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 May, 2020 11:29 AM

those returning to manipur will not be in isolation will be sent to jail biren

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से राज्य लौट रहे लोगों को अनिवार्य रूप से आइसोलेट में रहना होगा और ऐसा नहीं करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन...

नेशनल डेस्कः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से राज्य लौट रहे लोगों को अनिवार्य रूप से आइसोलेट में रहना होगा और ऐसा नहीं करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री बीरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। लौट रहे जो लोग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों और देश के अन्य राज्यों से लौट रहे जो लोग जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित नहीं पाए जाएंगे, उन्हें उनके घर में क्वारंटाइन में रहने की अनुमति दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता इस बीमारी को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकना है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए घर में क्वारंटाइन में रहना संभव नहीं है, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगाा। सिंह ने लोगों से अपील की कि वे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या में हाल में बढ़ोतरी से घबराए नहीं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 24 लोगों का इस समय इलाज चल रहा है। बीरेन कहा कि उनकी सरकार हालात काबू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!