Edited By Pardeep,Updated: 25 Mar, 2019 12:36 AM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को बकाया नहीं देने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा किसानों का अपमान करने वाला देशभक्त नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में ...
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को बकाया नहीं देने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा किसानों का अपमान करने वाला देशभक्त नहीं हो सकता।
राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "आपकी (भाजपा की) असफलता आपकी है, उसकी सका आप किसानों को क्यूँ दे रहे हो? हमारे किसान हमें जीवन देते हैं। उनपर किया गया अत्याचार देश पर किया गया अत्याचार है। भारत के किसानों का असम्मान करने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता।"
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 10 हजार करोड़ को पार कर गया है। इसमें से आधा बकाया उन सीटों से है जहां पहले चरण में मतदान होने जा रहा हैं।