अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए रोपवे पर विचार, ‘भूमि पूजन' के बाद 100 करोड़ से ज्यादा दानराशि आई

Edited By Pardeep,Updated: 10 Oct, 2020 05:19 AM

thoughts on ropeway for devotees in ayodhya

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिहाज से रोपवे बनवाने के लिए अधिकारी यूरोप की कुछ कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री राम जन्मभूमि...

नई दिल्ली/अयोध्याः अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिहाज से रोपवे बनवाने के लिए अधिकारी यूरोप की कुछ कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार उसे पांच अगस्त को ‘भूमि पूजन' समारोह के बाद से अब तक 100 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है। 
PunjabKesari
अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह ने कहा, ‘‘हम अयोध्या में रोपवे बनवाने के लिए कुछ यूरोपीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि रोपवे का एक छोर मंदिर परिसर में या पास की किसी जगह में होगा वहीं दूसरा बिंदु श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से शहर में किसी उचित स्थान पर होगा। सिंह ने कहा, ‘‘हम दूसरे बिंदु के लिए जल्द उचित स्थान तलाश लेंगे।'' 
PunjabKesari
राम जन्मभूमि न्याय के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बैंक खातों में जमा हुई 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि के अलावा उसे विदेशी मुद्रा में भी दान मिला है जिसका अभी विनिमय नहीं हुआ है। इसके अलावा 200 किलोग्राम चांदी और अन्य बहुमूल्य धातु मिली हैं। गुप्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण की गति बढ़ गयी है और तीन किलोमीटर दूर कार्यशाला से तराशे गये पत्थर मंदिर परिसर में लाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से तीन क्रेनों, दस ट्रकों की मदद से पत्थर लाने का काम शुरू कर दिया गया और इस काम में 50 श्रमिक लगे हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!