स्वाति मालीवाल को ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से मांगी मदद

Edited By shukdev,Updated: 08 May, 2020 06:23 PM

threatened to kill swati maliwal

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वाले ग्रुप ‘ब्वॉयज लॉकर रूम''का मामला उजागर करने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। मालीवाल ने ...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वाले ग्रुप ‘ब्वॉयज लॉकर रूम'का मामला उजागर करने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनके ट्विटर हैंडल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। 

उन्होंने साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अयनेश राय को एक लिखित शिकायत दी है जिसमें ट्विटर पर धमकी वाले हिस्से का स्क्रीन शॉट भी संलग्न किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर हैंडल से अभद्र भाषा और गोली मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है की ‘ब्वॉयजलॉकररूम' के किसी भी लड़के का करियर बर्बाद हुआ तो गोली मार दूंगा। धमकी देने वाले ने कहा कि महिला हो महिला बनकर रहो, पुरुष बनने की कोशिश मत करना। इसमें यह भी कहा गया,‘राष्ट्र विरोधी सफूरा जरगर तुम्हारी क्या लगती है।' 

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि‘ब्वॉयज लॉकर रूम'नाम से ग्रुप बनाकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और सामूहिक दुष्कर्म की बात करने के मामले में आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया गया था। 

नोटिस के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जामिया को-आडिर्नेशन कमेटी की सफूरा जरगर के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भी आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!