Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Apr, 2021 01:55 PM
नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में यहां दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
जम्मू : नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में यहां दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति के संबंध में गोपनीय सूचना मिलने के बाद विभिन्न स्थानों पर कई जांच चौकियां बनाई गई।
पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले ईश्वर बनर्जी और राजिंदर साहू को जांच के लिए रोका गया और उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।