Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 05:00 PM
बच्चों की छात्रवृत्ति हड़पने को लेकर कई बार स्कूल मैनेजमेंट पर सवाल उठाए जाते हैं। जामताड़ा के मध्य विद्यालय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
जामताड़ाः बच्चों की छात्रवृत्ति हड़पने को लेकर कई बार स्कूल मैनेजमेंट पर सवाल उठाए जाते हैं। जामताड़ा के मध्य विद्यालय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। डी.डी.सी. भोरसिंह यादव ने बच्चों की स्कॉलरशिप की राशि गबन करने के आरोप में स्कूल के अध्यक्ष बशारत अंसारी, उपाध्यक्ष बहाद अंसारी एवं सचिव उस्मान गनी को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होने बी.ई.ई.ओ. सुभाष प्रसाद को तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाने का निर्देश दिया है।
बता दें कि नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान शिकायत मिलने पर भोरसिंह यादव ने यह फैसला सुनाया।