Edited By Shivam,Updated: 30 Apr, 2018 10:52 PM
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन में आतंकवादियों ने तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने घटना की पुष्टि की...
नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन में आतंकवादियों ने तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार लड़के ओल्ड टाउन में खानपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर 15 राउंड गोलियां चला दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद असगर, आसिफ अहमद शेख और हसीब अहमद खान के रूप में हुई है। सभी बारामूला के कक्कड़ हमाम के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवकों का किसी राजनीतिक दल से कोई ताल्लुक नहीं था। सूत्रों के मुताबिक ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं, इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि, आज ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी समीर अहमद भट द्राबगाम में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। वह काफी दिनों से जंगलों में छिपा हुआ था, आज जब वह अपने घर लौटा तो भारतीय सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि भट यहां छुपा हुआ है। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भट को पकडऩे पहुंचे। लेकिन यहां पर आम नागरिकों ने सेना पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण सेना को गोली बारी करनी पड़ी। गोलीबारी से घर में विस्फोट हो गया, जिसमें एक अन्य आतंकी भी मारा गया। अंत में भट भी मारा गया।