दिल्ली में आज आंधी-तूफान की आशंका, गर्म हवाएं चलने के भी आसार

Edited By shukdev,Updated: 05 Apr, 2019 08:26 AM

thunderstorms likely to occur in delhi on friday

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में शहर के कई हिस्सों में लू चलने...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में शहर के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। 

PunjabKesari

बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तामपान 18.7 डिग्री रहा। भारत के मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बी पी यादव ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान के कारण धूल भरी आंधी और तूफान आने की आशंका है। आद्र्रता का स्तर 83 से 26 प्रतिशत के बीच रहा। 

PunjabKesari

अधिकारी ने कहा, ‘आसमान में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती है।’ मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!