कांग्रेस की 38 उम्मीदवारों की नई सूची में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी टिकट

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Mar, 2019 08:42 AM

tickets for 4 former cm in the new list of 38 candidates of congress

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता...

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शनिवार रात जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला साध्वी प्रज्ञा से हो सकता है। एक चैनल के मुताबिक प्रज्ञा ने दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
PunjabKesari
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एक बार फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक की चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गयाहै। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य की गुलबर्गा सीट से फिर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.सी. खंडूरी के बेटे मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया है।
PunjabKesari
महेश पाठक को मथुरा से टिकट दिया गया है। कर्नाटक में 18, मध्य प्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 1, उत्तर प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 5 और मणिपुर में 2 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह आठवीं सूची जारी कीहै। वहीं पार्टी अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 53 तथा सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को सागले (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!