VIDEO: 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली में अलग अंदाज में सबसे आगे दिखीं स्मृति ईरानी, सांसद बोले- भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे

Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Aug, 2022 11:08 AM

tiranga bike rally red fort parliament smriti irani har ghar tiranga

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान जोरों -शोरो पर चल रहा है।  'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा।

नेशनल डेस्क: भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान जोरों -शोरो पर चल रहा है।  'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। इस बीच आज उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इस रैली में सबसे आगे केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी अलग ही अंदाज में दिखाई दीं। वह अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं।

इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र का हर नागरिक एक तरफ आज़ादी के 75 साल को उत्सव के रूप में मना रहा है तो दूसरी ओर PM का आह्वान है कि आगामी 25 साल संकल्पों से भरा हो, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर हो और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खड़ा उतरे ये प्रयास हम सबका है।
 

वहीं इस तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी दिखे इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद और अलग-अलग दल के नेता इस यात्रा में शामिल हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!