सौरव गांगुली के लिए दुआएं और DCGI की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज इन बड़ी खबरों पर रहेगी देश की नजर

Edited By vasudha,Updated: 03 Jan, 2021 10:20 AM

today the country will keep an eye on these big news

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है। कोरोना वैक्सीन को लेकर  DCGI कुछ  बड़ा ऐलान कर सकता है। इसके अलावा बदलते मौसम ने भी आज लोगों  की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां एक तरफ दिल्ली बारिश की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ...

नेशनल डेस्क:  कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है। कोरोना वैक्सीन को लेकर  DCGI कुछ  बड़ा ऐलान कर सकता है। इसके अलावा बदलते मौसम ने भी आज लोगों  की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां एक तरफ दिल्ली बारिश की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बर्फबारी के कारण सैंकड़ों पर्यटक संघर्ष कर रहे हैं। इसी तरह की ताजी और बड़ी खबरें हम आप तक पहुंचाते रहेंगे, जिस पर देश अौर दुनिया की नजर बनी हुई है। 

 

DCGI की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कोरोना वैक्सीन को लेकर DCGI रविवार यानी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुबह 11 बजे बड़ा ऐलान कर सकता है। डीसीजीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हो रही है जब केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति की ओर से शनिवार को ही भारत में स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 रोधी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के कुछ शर्तों के साथ आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की सिफारिश हो चुकी है।  

 

दिल्ली एनसीआर में बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आज गरज के साथ तेज बारिश हो रही है।  मौसम विभाग  ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। साल के पहले सप्ताह बारिश से राहत नहीं मिलेगी, वहीं कुछ जगह ओले पड़ने से ठंड और बढ़ सकती है।


अटल सुरंग के निकट फंसे यात्री 
बर्फबारी के चलते रोहतांग में अटल सुरंग के निकट  300 से अधिक पर्यटक फंस गए, जिन्हे सुरिखत बाहर निकाला गया। शनिवार सुबह कुछ पर्यटक सुरंग पार कर गए थे लेकिन शाम में उन्हें बर्फबारी की वजह से लाहौल में रूकने की कोई जगह नहीं मिली और फिर मनाली लौटने के दौरान वे रास्ते में फंस गए। करीब 70 वाहनों को पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य में लगाया गया, इसमें 48 सीट वाली बस, 24 सीट वाली पुलिस बस और पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल भी शामिल था। 

 

सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन 
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी हुआ जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। गांगुली को ‘हल्के’ दिल के दौरे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके अस्‍पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही फैंस को पता चली, देशभर में उनकी सलामती के लिए दुआओं के हाथ उठने लगी। 

 

शिवराज कैबिनेट का आज तीसरा विस्तार
मध्य प्रदेश उपचुनाव के करीब 53 दिन बाद शिवराज सरकार का तीसरा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बीच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो से तीन मंत्रियों को शपथ दिला सकती हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को एक बार फिर से कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!