आज गुजरात पहुंचेगा तूफान 'वायु' (पढ़ें 13 जून की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 13 Jun, 2019 02:05 AM

today the storm vayu will reach gujarat

चक्रवात ‘वायु'' के ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान'' में बदल जाने के कारण महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोस के कुछ तटीय इलाकों में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी और अब यह गुजरात की ओर बढ़...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): चक्रवात ‘वायु' के ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाने के कारण महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोस के कुछ तटीय इलाकों में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी और अब यह गुजरात की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर तक चक्रवात वायु गुजरात में टकराएगा।
PunjabKesari
आज बिश्केक जाएंगे पीएम मोदी
किर्गिस्तान  की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वो 13 और 14 जून को संगठन के सदस्य देशों के प्रमुख परिषद की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग शंघाई सहयोग संगठन को काफी महत्व देते हैं। मैं इसको एक सफल समिट के रूप में देख रहा हूं।
PunjabKesari
पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह आज पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों एवं महासचिवों (संगठन) की बैठक करेंगे। इससे संगठनात्मक चुनाव की कवायद शुरू होगी, जो उनके उत्तराधिकारी के चुनाव के साथ खत्म हो सकती है। भाजपा में अध्यक्ष के बाद सबसे अहम पद संगठन महासचिव का होता है. राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तरों पर भी यही व्यवस्था है।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : भारत बनाम न्यूजीलैंड (विश्वकप-2019)
PunjabKesari
हॉकी : एफ.आई.एच. हॉकी सीरीज फाइनल्स-2019
फुटबाल : यूरोपियन क्वालिफायर यू.ई.एफ.ए. यूरो-2020

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!