आज बना रहे हैं ताज भ्रमण का प्रोग्राम तो पहले पढ़ लें ये खबर

Edited By Pardeep,Updated: 27 Jan, 2020 01:17 AM

today the taj tour program is being prepared so read this news first

सोमवार को आगरा आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ताजमहल में 50 मिनट रुकेंगे। वो सोमवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। करीब तीन घंटे तक आगरा में रुकने के बाद वो लौट जाएंगे। राष्‍ट्रपति के भ्रमण के चलते ताजमहल आम पर्यटकों के लिए...

नेशनल डेस्कः सोमवार को आगरा आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ताजमहल में 50 मिनट रुकेंगे। वो सोमवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। करीब तीन घंटे तक आगरा में रुकने के बाद वो लौट जाएंगे। राष्‍ट्रपति के भ्रमण के चलते ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक के लिए बंद रहेगा। 
PunjabKesari
जायर बोलसोनारो अपनी दो बेटियों के साथ सोमवार को ताज देखने दिल्ली से आगरा आएंगे। तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट आने के बाद वो शाम चार बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज में 50 मिनट रुकेंगे। शाम छह बजे वो यहां से सीधे नैरोबी के लिए उड़ान भरेंगे। ब्राजील की एडवांस टीम पूर्व में ही सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए विजिट कर गई थी। 

राष्ट्राध्यक्षों की विजिट के दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है। ब्राजील के राष्ट्रपति की विजिट के दौरान भी ताजमहल बंद रहेगा। दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक के लिए , जिससे दोपहर बाद या शाम को आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!