ठंड में ठिठुरी दिल्ली, आज रहेगा कोहरा ही कोहरा

Edited By vasudha,Updated: 23 Dec, 2019 10:06 AM

today there will be fog

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है। राजधानी दिल्ली के लोग बीते चार-पांच दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। विभाग का अनुमान है कि हफ्ते-भर ठिठुरन वाली ठंड रहेगी, सोमवार को घना कोहरा छाया रहा जिस कारण विजिबिलटी बेहम कम...

नेशनल डेस्क: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है। राजधानी के लोग बीते चार-पांच दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। विभाग का अनुमान है कि हफ्ते-भर ठिठुरन वाली ठंड रहेगी, सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा जिस कारण विजिबिलटी बेहम कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है। 

 

सर्दी के सितम का इलाज है आग
लोगों का कहना है कि सर्दी के सितम का इलाज आग ही है। लोधी रोड वेधशाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया ,जो मंगेशपुर के साथ संयुक्त रूप से 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेशपुर में सर्दी का सितम सबसे अधिक रहा। यहां जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,तो वहीं न्यूनतम तापमान भी यहां सबसे कम रहा और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार 
कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 से साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची। 
कड़ाके की ठंड और कोहरे से लेट होती ट्रेनों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

 

लेट होने वाली ट्रेनें

  •  12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस-साढ़े 5 घंटे लेट
  • 12473 गांधीधाम-कटरा सर्वाेदय एक्सप्रेस-5 घंटे
  • 12225 आजमगढ़ -दिल्ली जं. कैफियत एक्सप्रेस-साढ़े चार घंटे
  • 12716 अमृतसर-नांदेड सचखंड एक्सप्रेस-4 घंटे 
  • 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस-4 घंटे
  •  12565 दरभंगा -नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति-4 घंटे
  • 12553 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस-4 घंटे
  • 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-साढ़े 3 घंटे 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!