ट्रैक्टर रैली पर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली में छाया घना कोहरा...आज इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jan, 2021 10:07 AM

today these big news will be watched

किसान नेताओं ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं किसान यूनियनों को 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दे दी है। जबकि पुलिस ने कहा अभी बातचीत चल रही है। वहीं पूर्वी लद्दाख में...

नेशनल डेस्क: किसान नेताओं ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं किसान यूनियनों को 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दे दी है। जबकि पुलिस ने कहा अभी बातचीत चल रही है। वहीं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। सीमा विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से आज एक बार फिर भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता होगी। रविवार (24 जनवरी) को देश की इन बड़ी खबरों पर नजर रहेगी।

PunjabKesari

किसानों का दावा- ट्रैक्टर रैली को मिली हरी झंडी
प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के अनुसार परेड में दो लाख से अधिक ट्रैक्टरों के भाग लेने की उम्मीद है और रैली के करीब पांच मार्ग होंगे। दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के मुख्य संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दे दी है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि किसानों से हमारी वार्ता अंतिम चरण में है।

PunjabKesari

भारत और चीन के बीच 9वें दौर की सैन्य वार्ता
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। सीमा विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से एक बार फिर भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता होगी। यह 9वें दौर की वार्ता है, जो भारत में चुशूल सेक्टर के सामने मोल्डो में आयोजित की जाएगी।

 

दिल्ली में आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर लगी आग 
राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार तड़के आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग से किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है।

PunjabKesari

दिल्ली में छाया घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी सुबह-सुबह कोहरे की घनी चादर में ढकी हुई नजर आई। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक पहुंतने की संभावना जताई है।

PunjabKesari

चिली में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी 
चिली के दक्षिणी शेटलैंड द्विप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 7 मापी गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के डाटा के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 2336 पर महसूस किए गए। इसका केंद्र दक्षिण शेटलैंड द्विप के पास 7.8 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। अभी तक फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

PunjabKesari

लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है।

PunjabKesari

ट्रैक्टर परेड: दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील
26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग पुलिस ने सील कर दिए हैं।

PunjabKesari

दिल्ली में हाई अलर्ट
गणतंत्र दिवस पर आतंकी संगठनों द्वारा खलल डाले जाने की खबर के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!