कमजोर पड़ा किसान आंदोलन और दिल्ली में कोहरे की दस्तक, आज इन खबरों पर रहेगी नजर

Edited By vasudha,Updated: 28 Jan, 2021 11:26 AM

today these news will be watched

गणतंत्र दिवस पर मचे उत्पात के बाद आज देश भर की निगाहें राजधानी पर टिकी हुई है। जहां एक तरफ पुलिस उपद्रव के लिए जिम्मेदार लोगों पर एक के बाद एक मामले दर्ज कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ किसान आंदोलन अपना समर्थन खोता दिख रहा है। इसके अलावा आज भी लाल किले...

नेशनल डेस्क:  गणतंत्र दिवस पर मचे उत्पात के बाद आज देश भर की निगाहें राजधानी पर टिकी हुई है। जहां एक तरफ पुलिस उपद्रव के लिए जिम्मेदार लोगों पर एक के बाद एक मामले दर्ज कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ किसान आंदोलन अपना समर्थन खोता दिख रहा है। इसके अलावा आज भी लाल किले पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। वहीं इस सब के बीच  कड़ाके की ठंड और कोहरे ने भी दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी। आज हम पल पल की खबरें आप तक पहुंचाते रहेंगे, जिस पर देश और दुनिया की नजर बनी हुई है। 

PunjabKesari

दिल्ली में घने कोहरे की दस्तक 
घने कोहरे ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे दी है। सुबह के वक्त दिल्ली के तमाम अलग-अलग इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। वीरवार सुबह दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में कोहरे से विजिबिलिटी घटकर कुछ मीटर ही रह गई। मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

 

37 किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
 दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के सिलसिले में राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव और मेधा पाटकर सहित 37 किसान नेताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है और उनके खिलाफ दंगा, आपराधिक षड्यंत्र, हत्या का प्रयास सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं में आरोप लगाया है। किसान नेताओं पर भड़काऊ भाषण देने और हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाए जाने के बाद किसान नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। 


लाल किले की बढ़ी सुरक्षा
आज भी लाल किले पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने 26 जनवरी को लाल किले के पोल पर चढ़कर अपना झंडा फहराया था, जिसके बाद से इसकी सुरक्षा  बढ़ा दी गई है।  वही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक आदेश के मुताबिक लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। लाल किला गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 22 जनवरी से 26 जनवरी तक बंद था। सूत्रों ने कहा कि 27 जनवरी को इसे आगंतुकों के लिए खोला जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सूत्रों ने बताया कि 26 जनवरी को लाल किला परिसर में भड़की हिंसा के बाद एएसआई ने नुकसान का जायजा लेने के लिए गेट बंद रखने का फैसला लिया है।

PunjabKesari

आज निंदा प्रस्ताव लाएगी ममता बनर्जी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लगे 'जय श्री राम' के नारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतनी भड़की हुई हैं कि वे इसके खिलाफ विधानसभा में आज निंदा प्रस्ताव लाने वाली हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नारे को नेताजी और मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए कहा था कि वह विधानसभा में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि नारे को लेकर ममता का समर्थन करने वाली कांग्रेस और सीपीएम पार्टियों का दो टूक कहना है कि वे निंदा प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगी।

PunjabKesari

आज दावोस संवाद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम में दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री ‘चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग' विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!