14 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Jun, 2018 08:43 AM

today torrential rain alert in 14 states

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडेमान-निकोबार, मणिपुर सहित 14 राज्यों में...

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडेमान-निकोबार, मणिपुर  सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का आज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं झारखंड के दुमका जिले में वज्रपात से 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
PunjabKesari
कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश से पिछले 24 घंटों में 5 लोगों की मौत हो गई। यहां के कई इलाकों में 7 सै.मी. बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। फसलों को भी नुक्सान हुआ है।
PunjabKesari
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 6 से 8 जून के बीच मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि आज मुम्बई के कई भागों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे कुछ जगहों पर जल-भराव हो गया।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!