टोक्यो ओलंपिक: मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मीराबाई चानू के लिए 1 करोड़ रुपए नकद इनाम की घोषणा की

Edited By Pardeep,Updated: 24 Jul, 2021 10:23 PM

tokyo olympics manipur cm announces rs 1 crore cash reward for mirabai chanu

मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को रजत पदक जीतने के लिए सेखोम मीराबाई चानू को बधाई दी जबकि इस महिला भारोत्तोलक ने अगले खेलों में स्वर्ण पदक

इम्फालः मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को रजत पदक जीतने के लिए सेखोम मीराबाई चानू को बधाई दी जबकि इस महिला भारोत्तोलक ने अगले खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।
PunjabKesari
मणिपुर के खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप, मणिपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थोकचोम राधेश्याम सिंह ने भी 49 किग्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए पदक जीतने के लिए मीराबाई को बधाई दी। मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’’

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने इस स्टार खिलाड़ी से कहा, ‘‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 तोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’’मीडिया से बात करते हुए मीराबाई के पिता सेखोम कृति मेइतेई ने अपनी सबसे छोटी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। मैं भविष्य में भी उसे जितना हो सके समर्थन दूंगा।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!