Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Jun, 2019 03:25 PM
कश्मीर के जिला गांदरबल के कंगन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पर्यटक की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान किशन बुजराल (49) पुत्र शाम लाल बुजराल निवासी राजस्थान के रूप में हुई।
श्रीनगर : कश्मीर के जिला गांदरबल के कंगन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पर्यटक की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान किशन बुजराल (49) पुत्र शाम लाल बुजराल निवासी राजस्थान के रूप में हुई। वह परिवार सहित लेह घूमने के लिए आया था। पुलिस के अनुसार किशन बुजराल जब लेह से कश्मीर की ओर आ रहा था शुक्रवार सुबह सोनमर्ग पहुंचने पर उसके सीने में जोरदार दर्द उठा और वह गाड़ी में बेहोश हो गया।
उसके साथ गाड़ी में मौजूद उसके दोस्तों व परिजनों ने तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिगानवन पहुंचाया परंतु डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उपजिला अस्पताल कंगन रेफर कर दिया परंतु जांच करने पर उसे मृत लाया घोषित कर दिया।