दोनों मुखिया की हत्या से परिवार हुआ अनाथ

Edited By Anil dev,Updated: 28 Apr, 2018 11:37 AM

town jaspal gurjeet satnam

मॉडल टाउन फेस-टू डी 1& स्थित दो परिवारों के मुखिया की हत्या होने के बाद परिवार अनाथ हो गया है। परिवार वालों का कहना है कि प्रॉपर्टी तो वहीं पर है लेकिन परिवारों के दोनों मुखिया अब कभी नहीं आएंगे। जिस तरह से सड़क पर गोलियां चली है उससे परिवार से काफी...

मॉडल टाउन (महेश चौहान): मॉडल टाउन फेस-टू डी 1& स्थित दो परिवारों के मुखिया की हत्या होने के बाद परिवार अनाथ हो गया है। परिवार वालों का कहना है कि प्रॉपर्टी तो वहीं पर है लेकिन परिवारों के दोनों मुखिया अब कभी नहीं आएंगे। जिस तरह से सड़क पर गोलियां चली है उससे परिवार से काफी बदनामी भी हुई है। परिवार वालों ने बताया कि जसपाल और गुरजीत का बड़ा भाई सतनाम अपने परिवार के साथ काफी समय से एफ ब्लॉक मॉडल टाउन में ही रहता है। सतनाम ने काफी बार दोनों के झगड़े को सुलझाने के लिए दोनों को साथ बैठाया था। लेकिन दोनों अपनी अपनी बातों पर अड़े रहते थे। दोनों के झगड़ों से परेशान होकर उसने अपने परिवार को अलग कर लिया था। सतनाम का दोनों के परिवार में आना जाता जरूर था।

करोड़ों की प्रॉपर्टी पर था विवाद
रिश्तेदारों ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी पर दोनों परिवार वालों में विवाद चल रहा है। वह सौ करोड़ रुपए से काफी ’यादा की है। जिस घर में दोनों रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे को खाली करने की बात कहा करते थे। दोनों परिवार एक दूसरे से नहीं बोला करते थे। दोनों को समझाने के लिए रिश्तेदारों ने भी समझाया था। 

छोटे भाई के पैर पर ऑडी चढ़ाने से बढ़ा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के वक्त जसपाल अपने एक दोस्त राजीव को छोडऩे कैंप जाने के लिए अपनी ऑडी कार स्टार्ट ही की थी। इस बीच गुरजीत अपने बाउंसर विक्की और पवन  के साथ अपनी इनडिवर कार से आया। कार लगाने को लेकर बहसबाजी हुई। जसपाल ने कार गुरजीत के पैर पर चढ़ा दी। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। जसपाल ने गुरजीत के पेट में कृपाण सें कई वार किये। शोर सुनकर जब गुरजीत का बेटा जगनून और जसपाल की पत्नी मौके पर पहुंची। जसपाल ने जगनून के  पेट में भी कृपाण मार दी। इस बीच जसपाल की पत्नी स्वीटी जसपाल के सामने आई गई। उसने जसपाल को बचाने की कोशिश की। बाउंसर विक्की ने स्वीटी के आंख में गोली मारी, गोली आरपार हो गई। उसके सिर का मांस भी बाहर आ गया। जसपाल जब बचाने के लिए भागा। उसे भी दो गोली पीछे से मारी थी। वारदात के बाद बाउंसर और सुरक्षा गार्ड मौके पर से फरार हो गए थे। 

आठ सीसीटीवी कैमरे में से दो में वारदात कैद
जसपाल और गुरजीत का एंट्री गेट अलग-अलग है। दोनों ने अपने-अपने एंट्री गेट पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। पिछले साल ही दोनों परिवार वालों ने एक दूसरे से बचने के लिए ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक दो कैमरों में से एक में स्वीटी और उसका परिवार सड़क की तरफ भागता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरे कैमरे में गुरजीत सिंह जसपाल की ऑडी कार के शीशे रॉड से तोड़ता दिखाई दे रहा है। साथ ही जसपाल का दोस्त कार से निक लकर दूसरी तरफ भाग रहा है। किसी भी सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाने और कृपाण मारने की वारदात कैद नहीं हुई है।

आधे घंटे बाद मिला जसपाल झूले पर मरा हुआ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची। उनको बताया कि जसपाल को भी गोली मारी गई है। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस सड़क पर पड़े खून को देखते हुए मल्होत्रा नामक एक व्यक्ति के गेट तक पहुंच गई। अंदर जाकर देखा गैलरी में सफेद रंग का झूला डाला हुआ था। जिसमें जसपाल खून से लथपथ हालत में बैठे हुए थे। उनको जब पुलिस ने हिलाया। उनकी मौत हो चुकी थी। झूले पर और आसपास काफी ’यादा खून पड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जसपाल को पीछे दो गोली लगी थी। जसपाल जब मल्होत्रा के घर में घुसे उसके गार्ड ने उनको अंदर आने से मना भी किया था। लेकिन जसपाल जबर्दस्ती अंदर जाकर झूले पर बैठ गए थे।

अनाथ हो गए परिवार के बच्चे
मॉडल टॉउन डी 1& में रहने वाले दो परिवार जसपाल और गुरजीत  के बच्चे अनाथ हो गए हैं। उनको नहीं पता कि उनका पालन पोषण अब कैसे होगा। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिछले पांच सालों से एक दूसरे पर इल्जाम लगाकर कोर्ट के चक्कर काट रहे थे। आलम यह था कि दोनों परिवार के बच्चे तक एक दूसरे से आंख तक नहीं मिलाया करते थे। 

पांच सालों में नौ एफआईआर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों परिवारों में विवाद काफी सालों से चल रहा है। आलम यह है कि वर्ष 13,15,16 और अक्तूबर 17 तक नौ क्रॉस एफआईआर हो चुकी है। अक्तूबर 2017 में जसपाल की पत्नी स्वीटी उर्फ प्रभजोत कौर ने गुरजीत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। जबकि इससे पहले गुरजीत ने जसपाल को कुचलने की कोशिश की थी। इसके अलावा दोनों परिवार में झगड़ा, हत्या की कोशिश आदि के मामले दर्ज हो चुके हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!