Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Feb, 2020 03:11 PM
मध्य दिल्ली के सदर बाजार में शाही ईदगाह में सोमवार को विशाल संख्या में भीड़ के जुटने के मद्देनजर वहां यातायात प्रभावित रहेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने मोटरवाहन चालकों को इसके अनुरूप अपनी यातायात योजना बनाने का परामर्श...
नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के सदर बाजार में शाही ईदगाह में सोमवार को विशाल संख्या में भीड़ के जुटने के मद्देनजर वहां यातायात प्रभावित रहेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने मोटरवाहन चालकों को इसके अनुरूप अपनी यातायात योजना बनाने का परामर्श दिया है।
परामर्श में कहा गया है कि शाही ईदगाह, सदर बाजार में 24 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक बड़ी भीड़ जुटेगी। परामर्श के अनुसार सदर थाना, रानी झांसी, फैज, न्यू रोहतक और ईदगाह रोड पर यातायात आवागमन अधिक रहेगा।