Edited By Yaspal,Updated: 30 Oct, 2020 08:35 PM
यातायात नियमों का आदतन उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति को तब झटका लगा जब शुक्रवार को पुलिस ने उस पर 42,500 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। दैनिक जांच के दौरान एक उप निरीक्षक ने शहर के मदिवाला क्षेत्र के निवासी अरुण कुमार को रोका। छानबीन में पुलिस अधिकारी...
बेंगलुरुः यातायात नियमों का आदतन उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति को तब झटका लगा जब शुक्रवार को पुलिस ने उस पर 42,500 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। दैनिक जांच के दौरान एक उप निरीक्षक ने शहर के मदिवाला क्षेत्र के निवासी अरुण कुमार को रोका। छानबीन में पुलिस अधिकारी को पता चला कि कुमार पर यातयात नियम तोड़ने के 77 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि कुमार को सभी 77 उल्लंघन के मामलों को मिलाकर तत्काल दो मीटर लंबा चालान पेपर काट कर थमा दिया गया। जांच में यह भी पता चला कि कुमार ने बीस हजार रुपये में सेकंड हैंड स्कूटर खरीदा था। पुलिस ने कहा कि उसका स्कूटर जब्त कर लिया गया।